गुरुग्राम

Kaithal News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले आरोपी देवेंद्र सिंह का राज खुला, व्हाट्सऐप के डेटा ने किया बड़ा खुलासा

हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार देवेंद्र सिंह के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। पुलिस ने उसकी डिजिटल डिवाइस से डेटा रिकवर किया, जिससे पता चला कि वो पाकिस्तान के चार खुफिया एजेंटों को सूचनाएं भेज रहा था। तीन दिन की रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।

Image

देवेंद्र सिंह के राज का हुआ खुलासा

Photo : Times Now Digital

Kaithal News: हरियाणा के कैथल से पकड़े गए देवेंद्र सिंह मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। पुलिस ने उसकी डिजिटल डिवाइस से डेटा रिकवर किया है, जिसमें खुलासा हुआ है कि वो पाकिस्तान के चार खुफिया एजेंटों को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल या वीडियो के माध्यम से सूचनाएं भेज रहा था। इन एजेंटों में एक महिला का नाम भी शामिल है। देवेंद्र सिंह ने पटियाला मिलिट्री कैंट की भी जानकारी साझा की थी।

पुलिस जांच में पता चला है कि देवेंद्र सिंह अपने पास दो मोबाइल रखता था। हालांकि, हरियाणा और पंजाब से पकड़े गए अन्य आरोपियों के साथ उसका कोई लिंक नहीं मिला है। फोरेंसिक जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश कर सकती है और जांच बढ़ाने के लिए फिर से रिमांड पर ले सकती है।

3 दिन की रिमांड आज समाप्त

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार देवेंद्र सिंह की तीन दिन की रिमांड आज समाप्त हो रही है, जिसके बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस को कुछ अहम सबूत भी मिले हैं। इस पूरे मामले की जांच कैथल की एसपी आस्था मोदी की अगुवाई में हो रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article