गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम में नए साल के जश्न पर प्रशासन का पहरा, कोरोना गाइडलाइन के बाद ही मिलेगी अनुमति

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम में इस बार नए साल का जश्न पुलिस के पहरे में होगा। कोरोना अलर्ट के कारण पुलिस ने न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कार्यक्रम आयोजन से पहले अनुमति लेना अनिर्वाय कर दिया है। पुलिस द्वारा एक निर्धारित फार्म के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले लोगों से आवेदन मांगे गए हैं।

Image

कार्यक्रम आयोजकों को कोरोना गाइडलाइन की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम में कार्यक्रम आयोजन से पहले लेनी होगी अनुमति
  • नियमों की अवहेलना करने पर होगी पुलिस की सख्‍त कार्रवाई
  • हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए हुआ विशेष पुलिस टीमों का गठन

Gurugram News: दुनिया में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण का असर साइबर सिटी के नए साल के जश्न पर पड़ने लगा है। कोरोना अलर्ट के कारण इस बार के न्‍यू ईयर सेलिब्रेशन पर पुलिस का पहरा लग सकता है। शहर में कार्यक्रमों के सुरक्षित आयोजनों के लिए पुलिस अपने स्तर पर सुरक्षा तैयारी करने में जुटी है। इस संबंध में गुरुग्राम पुलिस ने एक आदेश जारी कर कहा है कि, नए साल पर किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले पुलिस की अनुमति लेनी पड़ेगी। इसके लिए एक निर्धारित फार्म के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले लोगों से आवेदन मांगे गए हैं।

इन कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले को पहले स्थानीय पुलिस को जानकारी देकर बताना होगा कि, उनके पास कार्यक्रम आयोजन के लिए कितनी जगह है और उस पार्टी में कितने लोग शामिल होने वाले हैं। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, नए साल के जश्न की अनुमति लोगों को तभी दी जाएगी, जब वे कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सभी शर्तों को पूरा करेंगे। इन आयोजनों पर पुलिस की नजरें रहेंगी, अगर कोई नियम उल्‍लंघन करता है तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम में इन जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन

बता दें कि, दिल्ली से सटा होने के कारण गुरुग्राम में एनसीआर के हजारों लोग भी नए साल का जश्न मनाने आते हैं। नए साल पर यहां के पब, बार व होटल कई तरह के आकर्षक पैकेज देकर लोगों को लुभाते हैं। इस बार भी इन पब व बार द्वारा कई तरह के पैकेज दिए जा रहे हैं। गुरुग्राम में सबसे ज्‍यादा कार्यक्रम एम जी रोड, सेक्टर 29 मार्केट, हुडा जिमखाना क्लब, लेजरवैली पार्क और साइबर हब में होते हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका के चलते इन जगहों पर पुलिस ने अभी से सख्‍ती दिखानी शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस कमिश्‍नर कला रामचन्द्रन ने बताया कि, कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी को नियमों का पालन करना ही होगा। पुलिस ने नए साल के जश्न पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 31 दिसंबर को एमजी रोड को वाहन फ्री कर दिया जाएगा। इसके अलावा देर रात तक गुरुग्राम सिटी बसों की सुविधा भी दी जाएगी। शहर की सभी मुख्‍य जगहों पर तैनाती के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। गुरुग्राम शहर में 31 दिसंबर की रात 200 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article