गुरुग्राम

25 मई तक बंद रहेगी द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास की एक लेन, 25 से 29 गुरुग्राम का ये रूट बंद; जानें

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सेक्टर 102 के पास द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास की एक लेन 25 मई तक के लिए बंद की गई है। रिपेयर वर्क के चलते यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा 25 से 29 मई के बीच एक महत्वपूर्ण सड़क बंद रहेगी, ये खबर पढ़कर ही बाहर निकलना।

Image

द्वारका एक्सप्रेसवे का अंडरपास बंद

Photo : Twitter

Dwarka Expressway Lane Closure: द्वारका एक्सप्रसवे अंडरपास की एक लेन को बंद कर दिया गया है। सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CBRI) ने गुरुग्राम में सेक्टर 102 के पास द्वारका एक्सप्रेसवे अंजरपास में सीपेज की समस्या मिली। जिसके बाद NHAIने गुरुवार को इसके अर्जेंट रिपेयर वर्क की घोषणा कर दी।

यहां से गुजरने वाले लोगों की समस्या को कम करने के लिए अंडरपास की लेन को अलग-अलग चरणों में बंद किया जाएगा। इस संबंध में NHAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया। जिसमें जानकारी दी कि CBRI की रिपोर्ट के अनुसार NHAI गुरुग्राम के सेक्टर 102 के पास द्वारका अंडरपास में सीपेज की समस्या के समाधान के लिए अर्जेंट रिपेयर वर्क करवा रहा है। यात्रियों को समस्या कम सं कम हो इसके लिए चरणबद्ध तरीके से लेन्स को बंद किया जाएगा।

कब तक बंद रहेंगी द्वारका एक्सप्रेसवे की लेन?

गुरुग्राम सेक्टर 9 और सेक्टर 102 के बीच की सड़क कल यानी गुरुवार 22 मई से बंद है और 25 मई तक बंद रहेगी। इस दौरान यह लेन रोज सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद ही रहेगी। गुरुग्राम सेक्टर 102 से सेक्टर 9 के बीच का रूट 25 को शाम 6 बजे से 29 मई शाम 5 बजे तक बंद रहेगा।

सड़क बंद होने से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें।

द्वारका एक्सप्रेसवे-मानेसर कॉरिडोर का काम भी पूरा होने के करीब है। माना जा रहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर के बीच 5.5 किमी के री-कंस्ट्रक्शन मल्टी यूटीलिट कॉरिडोर का काम 30 जून 2025 तक पूरा हो जाएगा। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने दावा किया है कि सेक्टर 81 से सेक्टर 95 के बीच इस सड़क निर्माण का कार्य मानसून शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा GMDA रोड के साथ हही पुराने ड्रेनेज नेटवर्क के रिनोवेशन का काम भी कर रहा है। इस काम के पूरा हो जाने से नए गुरुग्राम में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article