पटना

ऑफिस के 'दोस्त' ने होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया रेप, वीडियो से कर रहा था ब्लैकमेल; अब हुई जेल

बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में एक युवती को उसके ऑफिस कलीग ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाई और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं आरोपी ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बनाया और फिर लगातार युवती को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Image

रेप का वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल (फोटो - AI Image)

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले अक्सर ही सामने आते रहते हैं। ताजा मामला एक युवती के साथ बलात्कार का है, जिसे होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई और बेहोशी की हालत में ही युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

यहां के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में, एक सहकर्मी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने इस घटना का वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़ित युवती खगौल स्थित एक दफ्तर में काम करती थी, जहां उसका एक सहकर्मी पटना सिटी का निवासी था। आरोपी ने दो महीने पहले युवती को मीठापुर स्थित एक होटल में बुलाया और वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया। इसके बाद, उसने युवती का वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया।

लाइवहिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य मामले में, पुलिस ने दीघा थाना क्षेत्र के एक होटल से नशे में धुत एक किशोरी को बरामद किया है। किशोरी पिछले दो दिनों से लापता थी और उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि किशोरी किसके साथ होटल में गई थी और उसे किस प्रकार का नशा दिया गया था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article