गुरुग्राम

Best Places To Celebrate Valentine Day in Gurugram: वेलेंटाइन डे पर कपल्स के घूमने के लिए ये हैं सबसे बेस्ट जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 10:39 PM IST

Best Places To Celebrate Valentine Day in Gurugram: गुरुग्राम शहर अपने मॉल, क्‍लब, पब, बार और डिस्कोथेक के लिए पूरे दिल्‍ली-एनसीआर में फेमस है। इसके अलावा यह जगह अपने प्राकृति खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। इन जगहों पर आप वैलेंनटाइन पर अपनी गर्लफेंड या पार्टनर के साथ दिनभर घूम सकते हैं।

Image

डीएलएफ साइबर हब

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • डीएलएफ साइबर हब कैफे-रेस्तरां और शॉपिंग सेंटर के लिए फेमस
  • सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में पार्टनर के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम
  • नेचर लवर्स के लिए दमदमा झील हैं एक खूबसूरत और दर्शनीय स्थल


Best Places To Celebrate Valentine Day in Gurugram: गुरुग्राम को साइबर सिटी के नाम से जाना जाता है। इस शहर का दिन जहां काफी तेज रफ्तार रहता है, वहीं यहां की रातें काफी हसीन होती हैं। यहां के मॉल, क्‍लब, पब, बार और डिस्कोथेक पूरे दिल्‍ली-एनसीआर में फेमस हैं। इसके अलावा भी इस शहर में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां पर आप अपनी गर्लफेंड या पार्टनर के साथ दिनभर घूम सकते हैं। इस वैलेंनटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो गुरुग्राम के इन बेस्‍ट जगहों पर जा सकते हैं। यह सभी जगह कपल्‍स के घूमने के लिए बेस्‍ट है।

डीएलएफ साइबर हब

गुरुग्राम का डीएलएफ साइबर हब कपल्‍स के बीच बहुत फेमस है। यह एक कॉर्पोरेट पार्क है। यहां पर आपको कई सारे टॉप ब्रांड के प्रीमियम कैफे-रेस्तरां, बार, क्‍लब और शॉपिंग सेंटर मिल जाएंगे। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर अपने वैलेंनटाइन को इंज्वॉय कर सकते हैं।

लेजर वैली पार्क

कपल्‍स के घूमने के लिए लेजर वैली पार्क बेहद सुंदर जगह है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ सुबह से शाम तक घूम सकते हैं। पार्क में आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत करते हुए फूलों के बीच बने ट्रैक पर दूर तक चल सकते हैं। इसके अलावा बगीचे में लगे बेंच पर बैठकर संगीतमय फव्वारे का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा पार्क के अंदर मौजूद कैफे में भीड़ से दूर लजीज खाने का भी मजा ले सकते हैं।

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान सैकड़ों स्थानीय और प्रवासी प्रजाति के पक्षियों का घर है। यह जगह दिल्‍ली एनसीआर में घूमने की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां पर कपल्‍स भीड़ से दूर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने आते हैं। चिड़ियों की चहचहाहट के बीच खूबसूरत प्राकृति नजारों के साथ यह एक रोमांटिक जगह है। वर्ड लवर्स के लिए ये बहुत अच्छी जगह है।

दमदमा झील

गुरुग्राम का दमदमा झील भी नेचर लवर्स के पास एक दर्शनीय स्थल है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। कपल्स के लिए यह घूमने के लिए बेहद पसंदीदा जगह है। अगर आप अपने साथी के साथ कुछ प्राइवेट टाइम बिताना चाहते हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं। यहां पर आपको झील के साथ पहाड़ों के सुंदर नजारे देखने को मिल जाएंगे।

एंबियंस मॉल

एंबिएंस मॉल दिल्‍ली-एनसीआर के सबसे फेमस मॉल में से एक है। कपल्स के लिए यह एक प्रीमियम डेस्टिनेशन है। यहां पर एक ही छत के नीचे फैशन, खाना और एंटरटेनमेंट मिल जाएगा। एंबिएंस मॉल में सुबह से लेकर देर रात तक कपल्स की भीड़ लगी रहती है। यह जगह अपनी लेट नाइट पार्टी और क्‍लब के लिए बहुत फेमस है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article