शहर

Gujarat News: 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी हुई घोषणा, साथ मिलकर मनाएंगे उत्सव

Gujarat News: गुजरात सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ध्यान में रखते हुए 22 जनवरी 2024 को आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। गुजरात राज्य के सभी कार्यालय 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे।

Image

गुजरात सरकार ने की 22 जनवरी दी आधे दिन की छुट्टी

Gujarat News: अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह के पास आते-आते तैयारी और तेज होती जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि अयोध्या पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। पूरा देश 'राम आएंगे' गाने की धुन गुनगुना रहा है। राम के आने का समय भी नजदीक आता जा रहा है। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा। इसको लेकर पूरे भारत में हर्षोल्लास का माहौल है। लोग अपने-अपने शहर में इस दिन को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों के उत्साह को देखते हुए इस कार्यक्रम को लाइव करने का सरकार का प्लान है। लोगों की आस्था और भावना को देखते हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का टीवी पर प्रसारण किया जाएगा, जिसके लिए कई हाई टेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिसे देखने के लिए लोगों ऑफिस से छुट्टी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच लोगों की भावना को देखते हुए गुजरात सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

गुजरात में आधे दिन के अवकाश की हुई घोषणा

22 जनवरी को होने वाली अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले की जानकारी अधिकारियों द्वारा शुक्रवार यानी 19 जनवरी को दी गई है। जानकारी के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने दोपहर 2:30 बजे तक सभी कार्यालय बंद करने को लेकर अधिसूचना देर रात में ही जारी कर दी थी।

आधे दिन के अवकाश के संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, "पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाएगा। राज्य सरकार के सभी कार्यालय और संस्थान 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे ताकि राज्य के लोग उत्सव में भाग ले सकें।"

अन्य राज्यों में भी दी गई आधे दिन की छुट्टी

केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को अपने सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। उसके बाद राजस्थान सरकार और गुजरात सरकार ने भी सभी सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन की घोषणा की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article