शहर

पाकिस्तानी जासूस प्रवीण कुमार मिश्रा गिरफ्तार , हनी ट्रैप का था शिकार

गुजरात सीआईडी क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तानी जासूस प्रवीण कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

Image

पाकिस्तानी जासूस प्रवीण कुमार मिश्रा गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

गुजरात CID क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। भरूच से जासूस प्रवीण कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी हुई। उसे भारत की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में पकड़ा गया है। आरोपी प्रवीण कुमार मिश्रा के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी पाकिस्तानी एजेंट प्रवीण कुमार मिश्रा हनी ट्रैप का शिकार बताया जा रहा है।

हनी ट्रैप का शिकार

आरोपी जासूस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सैन्य बलों के इस्तेमाल किये जाने वाले मिसाइल और ड्रोन तकनीक के बारे में अहम जानकारियां देने का आरोप है। आजतक में छपी खबर के अनुसार, भारतीय नागरिक को पाकिस्तानी एजेंसियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से हनीट्रैप किया था। ऐसा दावा किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य शख्स भी हनी ट्रैप का शिकार हुए हैं। वह इस्लामाबाद और कराची स्थित पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सेना के शीर्ष अधिकारियों तक सूचनाएं फारवर्ड करता था। ये सभी जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए दी जाती थी।

सीआईडी ने रखी नजर

इसकी गतिविधियों पर लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी। इंडियन एयरफोर्स से जुड़ी अहम और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को देने के मामले पर कई दिनों से सीआईडी नजर बनाए हुए थी। इसके बाद करीब एक महीने तक जांच-पड़ताल के बाद इस शख्स को गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि इसके जैसे और भी कुछ लोग हैं जो पाकिस्तानी एजेंसियों के जाल में फंसे हुए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें