ग्रेटर नोएडा

आफत की बारिश! ग्रेटर नोएडा में झुग्गी पर गिरी दीवार, पति-पत्नी की मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा में बुधवार को हुई जोरदार बारिश के चलते दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त झुग्गी में पति-पत्नी सो रहे थे, इसी दौरान एक मकान की दीवार झुग्गी पर गिर गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

दीवार गिरने से दो लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)

Greater Noida News: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। जिसके बाद अब बारिश के कारण हुए हादसे भी सामने आने लगे हैं। ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में भी बारिश के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान की दीवार झुग्गी पर गिर गई। जिससे झुग्गी में सो पति-पत्नी की मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए।

असम के रहने वाले थे दंपत्ति

यह घटना दादरी के अंबेडकर नगर कॉलोनी में हुई। मृतकों की पहचान सबूर अली (62) और उनकी पत्नी अमीना (50) के रूप में हुई है। दोनों असम के धुबरी जिला के निवासी थी। वर्तमान में ये लोग ग्रेटर नोएडा के अंबेडकर नगर कॉलोनी में झुग्गी में रहते थे। यहां वे कूड़ा बीनने का काम करते थे। इनकी झुग्गी मकान की दीवार से सटी हुई थी और बारिश की वजह से दीवार झुग्गी पर गिर गई। इस हादसे के दौरान दोनों लोग सो रहे थे।

तेज बारिश के कारण हुआ हादसा

पुलिस ने कहना है कि मृतक दंपत्ति कच्चे मकान में रह रहे थे और तेज बारिश के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article