Greater Noida News: उत्तराखंड में मौजूद रानीखेत एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ग्रेटर नोएडा से 357 किमी की दूरी पर स्थित है रानीखेत। यहां जाने में सात से आठ घंटे लगेंगे। रानीखेत में देवदार और बलूत के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। अगर आप ग्रेटर नोएडा के शहरी जीवन की भागदौड़ से कुछ दूर प्रकृति में एक अच्छा समय बिताना चाहते हैं, तो आज ही रानीखेत घूमने की तैयारी कर लें। रानीखेत बजट में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है।
बता दें कि, लंबे समय तक गुमनामी में खोए रहने वाले इस शानदार हिल स्टेशन की खोज अंग्रेजों ने की थी। 1869 में, अंग्रेजों ने यहां पर कुमाऊं रेजीमेंट का मुख्यालय स्थापित किया था। पौरणिक कथाओं के मुताबिक, अगर हम रानीखेत का इतिहास देखें, तो ऐसा माना जाता है कि, इस हिल स्टेशन की खोज राजा सुखरदेव की पत्नी रानी पद्मिनी ने की थी। राजा ने रानी के इस जगह से काफी लगाव को देखते हुए इस जगह का नाम रानीखेत रख दिया।
