ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगी सर्विस रोड, YEIDA के नए सेक्टरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 40 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी एक नई सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगी। इस सड़क के बनने से यात्रा आसान हो जाएगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बन रही 40 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण कार्य अब गति पकड़ेगा। यह सड़क 60 मीटर चौड़ी होगी और इसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इससे पहले, भूमि अधिग्रहण को लेकर 13 गांवों के किसानों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। न्यायालय ने राज्य सरकार के भूमि अधिग्रहण के लिए तात्कालिक प्रावधानों को लागू करने के फैसले को सही ठहराया।

क्यों है यह परियोजना महत्वपूर्ण?

बता दें कि यह सर्विस रोड यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात के दबाव को कम करेगी। इसके साथ ही जेवर के लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए एक नया और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा। इतना ही नहीं, इस फैसले से ग्रेटर नोएडा में अन्य अधूरी सड़क परियोजनाओं को भी पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है।

कहां फंसा था काम?

आपको बता दें कि दयानतपुर और सबौता गांव में भूमि अधिग्रहण में आ रही दिक्कतों के कारण यह परियोजना अधूरी पड़ी थी। किसानों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब प्रशासन इन गांवों से जमीन का अधिग्रहण कर सकेगा और सर्विस रोड को एयरपोर्ट से जोड़ने का काम पूरा कर सकेगा। साथ ही, ग्रेटर नोएडा में अन्य अधूरी सड़क परियोजनाओं को भी पूरा किया जा सकेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article