नोएडा

Parthala Flyover : पर्थला फ्लाईओवर को लेकर सामने आया ये अपडेट, जानिए- किस तारीख से फर्राटा भरेंगे वाहन

Parthala Flyover : नोएडा प्राधिकरण के एक प्रेस नोट में कहा गया है कि सीईओ ने अधिकारियों को 10 जून तक सिविल कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। निर्देशों के अनुसार, अधिकारी 30 जून तक फ्लाईओवर रोटरी भी बनाएंगे।

Image

पर्थला फ्लाईओवर।

Photo : Times Now Digital

Parthala Flyover : नोएडा और ग्रेटर नोएडा की जनता के लिए पर्थला फ्लाईओवर 13 जून को खुल सकता है। इससे दोनों क्षेत्रों की दूरी बेहद कम हो जाएगी और लोगों के समय में काफी बचत होगी। शनिवार को नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्‍वरी ने इसका निरीक्षण कर शेष बचे काम में तेजी लाने के आदेश दिए। सबसे ज्‍यादा ध्‍यान देने योग्‍य बात ये है कि, फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट लिंक रोड, दिल्ली या नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। अथॅारिटी के कई अधिकारियों ने कहा कि परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन लगभग 10 दिनों का काम बाकी है।

10 दिन में पूरा होगा काम

नोएडा प्राधिकरण के एक प्रेस नोट में कहा गया है कि सीईओ ने अधिकारियों को 10 जून तक सिविल कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। निर्देशों के अनुसार, अधिकारी 30 जून तक फ्लाईओवर रोटरी भी बनाएंगे। शनिवार को, पार्थला फ्लाईओवर को अंतिम रूप देने के लिए कई मजदूर कार्य कर रहे थे और वहीं पर ही एक बोर्ड भी लगा हुआ था, जिसमें लिखा था कि- पार्थला सेतु। बता दें कि, जिस जगह पर रोटरी लगेगी वहां मजदूर झाडू लगा रहे थे। नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक श्रीपाल भाटी ने कहा है कि, सिविल कार्य लगभग पूरा हो गया है। हमने सफलतापूर्वक परीक्षण भी किया, जब वाहन सुचारू रूप से चले। सीईओ ने हमें 10 दिनों में काम पूरा करने के लिए कहा। फ्लाईओवर 10 में खुल सकता है। हालांकि, उद्घाटन की तारीख पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है।

80.54 करोड़ रुपये रखा गया बजट

नोएडा प्राधिकरण ने 24 दिसंबर, 2020 को 697 मीटर लंबे सिक्‍स लेन वाले पार्थला फ्लाईओवर पर काम शुरू किया। इसके लिए 80.54 करोड़ रुपये का बजट मिला था। प्रतिदिन का ट्रैफिक पता करने के लिए ट्रैफिक सेल का एक सर्वेक्षण कराया गया जिससे पता चला कि, लगभग 1.25 लाख यात्री प्रतिदिन इसका उपयोग करते हैं। यात्रियों बात करने पर गौर सिटी निवासी अमरजीत राठौड़ ने कहा, फ्लाईओवर एक महत्वपूर्ण चौराहे पर है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग रोजाना नोएडा और दिल्ली आने-जाने के लिए इसी रास्ते से जाते हैं। सेक्टर 120, 121, 122 आदि में रहने वाले लोग भी इसी रास्ते से जाते हैं। वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार यह परियोजना फिर से शुरू होने जा रही है। हजारों यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत होगी क्योंकि इससे जाम खत्म होगा और मार्ग पर यात्रा का समय कम होगा।

गौर सिटी चौक पर नहीं लगेगा जाम

ला रेजिडेंटिया के निवासी सुमिल जलोटा बताते हैं कि, नोएडा या दिल्ली से ग्रेटर नोएडा पश्चिम तक यातायात का मुक्त प्रवाह होगा, लेकिन इससे गौर चौक पर निश्चित रूप से जाम लगेगा। यहां एक अंडरपास विकसित करने का प्रस्ताव है। गौरतलब है कि, सुमिल जैसे ही कुछ यात्रियों को इस बात का भी डर था कि फ्लाईओवर खुलने से जाम गौर सिटी चौक पर ट्रांसफर हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!