ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात, शौचालय में मिला ITBP जवान का शव; जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 39वीं बटालियन में तैनात एक जवान का शव गुरुवार को शौचालय में मिला। पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 39वीं बटालियन के एक जवान का शव ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय में मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सज्जन सिंह (59) के रूप में हुई है, जो सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित आईटीबीपी की 39वीं बटालियन में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे।

शौचालय में मिला जवान का शव

सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आज सुबह वह शौचालय गए थे, उसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सिंह के परिजनों को सूचित कर दिया है। कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article