Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से हर दिन किसी न किसी प्रकार के घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। कभी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, तो कभी शराबियों का हुड़दंग। इस बीच ग्रेटर नोएडा से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी के साथ नशे की हालत में एक युवक ने अभद्रता की, जिसके बाद पती शराबी युवक से भिड़ गया। बस फिर क्या इस दौरन जमकर लात-घूंसे चलें। चिल्लाने और शोर मचाने की आवाज सुन स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। कुछ लोग बीच बचाव के लिए आए तो वहीं कुछ लोगों ने मारपीट की घटना की वीडियो बना ली।
महिला ने शराबी युवक पर बरसाईं चप्पल
शराबी युवक द्वारा पति-पत्नी से अभद्रता का मामला ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौगानपुर गांव का है। अभद्रता करने के बाद महिला के पति और शराबी के बीच मारपीट हो गई। शराबी को पति से भिड़ता देख महिला भी पीछे नहीं हटी और पति को छुड़वाने के लिए ज्वाला बनी महिला ने शराबी युवक की जमकर चप्पल से धुनाई की। पति और पत्नी ने शराबी को मिलकर सबक सिखाया और उसकी पिटाई की। शोर सुनकर एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने मामले को शांत करने की कोशिश की। इस दौरान कई लोग बीच बचाव के लिए आए। पति-पत्नी को शांत किया गया। इसकी एक वीडिय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान खूब गाली गलौज और मारपीट हुई।
शराब के नशे में विदेशी महिला ने किया हंगामा
करीब 6 दिन पहले ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। नशे में महिला सड़क पर आने-जाने वाले लोगों से उलझती हुई दिखाई दी। देखते ही महिला ने सड़क पर इतना हंगामा किया लोग उसे देखने के जुटने लगे, जिसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के साथ महिला पुलिसकर्मियों से भी उलझती नजर आई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
