ग्रेटर नोएडा

योगेश भदौड़ा गैंग का नामी बदमाश कपिल का पुलिस ने किया Encounter, 1 लाख का था इनाम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 1, 2023, 11:49 PM IST

Greater Noida Encounter: पुलिस ने एक बयान में कहा कि गैंगस्टर कपिल ग्रेटर नोएडा में एक अभियान के दौरान एसटीएफ और यूपी पुलिस द्वारा घेर लिया गया था। उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया। बदमाश पर एक लाख का इनााम था।

Image

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने किया इनामी बदमाश कपिल का एनकाउंटर (वीडियो स्क्रीनशॉट)

Photo : Twitter

Greater Noida Encounter: नए साल के पहले दिन ही यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ समेत कई इलाकों का वांटेड बदमाश पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में मारा गया है। बदमाश की पहचान योगेश भदौड़ा गैंग के शार्प शूटर कपिल के रूप में हुई है।

संयुक्त ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार कपिल को रविवार देर रात यूपी एसटीएफ और पुलिस ने घेर लिया। उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन वो नहीं माना और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद एसटीएफ और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कपिल को गोली लग गई। हालांकि वो तब भी भागने की कोशिश करते रहा।

ऐसे पकड़ाया

इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर कपिल को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़ने के बाद देखा कि बदमाश को गोली लग चुकी है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

एक लाख का इनाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपिल वांटेड क्रिमिनल था। उसके ऊपर 35 से ज्यादा हत्या और डकैती के मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसपर 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। इसका संबंध मेरठ के योगेश भदौड़ा गैंग से था।

दोहरे हत्याकांड को अंजाम

पिछले साल फरवरी में एक दादा पोते ही हत्या कर दी थी। दोनों को करीब 15-15 गोलियां मारी गईं थी। बागपत में कपिल ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। दोहरे हत्याकांड के बाद कपिल घटनास्थल से फरार हो गया था। इस हत्या को उसने अपनी पिता की मौत का बदला लेने के लिए अंजाम दिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें