ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Road Rage: बदमाशों ने देर रात सड़क पर की दबंगई, दो किमी तक महिला का किया पीछा

ग्रेटर नोएडा में देर रात करीब दो किमी तक बदमाशों ने महिला का पीछा किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Greater Noida Road Rage: ग्रेटर नोएडा में रोडरेज से जुड़ी एक घटना सामने आई है और ग्रेटर नोएडा के सड़क पर रईसजादे बदमाशो का आतंक दिखा। बदमाशों ने देर रात BMW से कार सवार महिला और उसके परिवार का पीछा किया। बदमाशों ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उनपर हमला किया। जानकारी के मुताबिक, ये घटना दो मई की बताई जा रही है, जब रात करीब एक बजे फोर्ड ईकोस्पोर्ट को BMW सेडान ने ओवरटेक किया। BMW सवार ने ईकोस्पोर्ट कार का काफी देर तक पीछा किया।

देर रात बदमाशों की दबंगई

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक कार सवार महिला देर रात अपने किसी रिश्तेदार से मिलने अस्पताल जा रही थी। सामने से आ रही एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी ने दूसरी कार को ओवरटेक किया और वह रॉन्ग साइड पहुंच गए। बदमाशों की गाड़ी महिला की कार से टच हो गई। इसके बाद बदमाशों ने कार सवार महिला का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया और उसे रोकने का प्रयास किया। महिला ने जब गाड़ी रोकी तो कार सवार बदमाशों ने उतरकर महिला की कार पर बोतल और पत्थर से हमला कर दिया।

महिला ने किसी तरह बचाई जान

महिला ने रिवर्स गियर में काफी दूर तक कार चलाई और वहां से बच निकली। यह पूरी घटना महिला के कार में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना दो मई की रात की बताई जा रही है और ये पूरा मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया है कि घटना आईएफएस विला के सामने की है। महिला व आरोपियों की कार मामूली रूप से टच हो गई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामले में पीड़िता ने किसी भी तरह की कार्रवाई से मना किया है। पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की है। आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article