ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में पानी के टैंकर से टकराई बाइक, 3 बीटेक छात्रों की मौत

ग्रेटर नोएडा में पेड़ों को पानी दे रहे टैंकर से एक बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार जीबीयू के तीन छात्रों की मौत हो गई। तीनों बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे और पूर्वांचल सोसाइटी के पास एक ढाबे पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Image

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में रविवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक पानी के टैंकर से मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी निवासी स्वयं सागर (19), गाजीपुर जिले के गांव खुदुरा निवासी कुश (21) और बरेली जिले की सैटेलाइट कॉलोनी निवासी समर्थ पुंडीर (18) के रूप में हुई है।

पानी दे रहे टैंकर से टकराई बाइक

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पुलिस के एक प्रवक्ता ने प्रवक्ता ने बताया कि यह हादसा रविवार रात बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के चुहड़पुर अंडरपास के निकट उस समय हुआ जब गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में पढ़ने वाले ये तीनों छात्र भोजन लेने के लिए मोटरसाइकिल से पूर्वांचल सोसाइटी के पास एक ढाबे पर जा रहे थे तभी पेड़ों को पानी दे रहे एक टैंकर से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई।

प्रवक्ता के अनुसार, हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्वयं सागर और कुश को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि समर्थ पुंडीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। प्रवक्ता ने बताया कि स्वयं और कुश बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र थे, जबकि समर्थ द्वितीय वर्ष का छात्र था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article