Dog Rape Case In Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने कथित तौर पर एक फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म की वरदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने फीमेल डॉग को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे फीमेल डॉग गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, मादा कुत्ते का इलाज करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दूसरी मंजिल पर ले जाकर किया दुष्कर्म
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-2 में किराये के मकान पर रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक फीमेल डॉग के साथ रेप किया है। बताया जा रहा है कि किराये की मकान में रहने वाले सोनवीर ने गली की एक फीमेल डॉग को पकड़कर अपने बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पड़ोस में रहने वाले दंपत्ति ने उसे देख लिया।
तीसरी मंजिल से फेंका नीचे
घटना के बाद दंपत्ति ने शोर मचाया, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। शोर सुनने के बाद आरोपी कुत्ते को छत पर ले गया और उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे कुत्ते को गंभीर चोटें आई हैं। कुत्ते का इलाज करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अघिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
