ग्रेटर नोएडा

कैब चालक को पहले पीटा फिर लूटे पैसे, नोएडा में दरोगा ने किया था ये कांड; अब DCP सहित कई अफसरों पर गिरी गाज

Greater Noida: कैब चालक से लूट करने वाले आरोपी ट्रेनी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर इस मामले में डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा, एसएचओ बिसरख को पद से हटाया गया है। गौर सिटी वन चौकी प्रभारी और एक सब इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

Image

कैब चालक को पीटने वाला दरोगा हुआ सेवा से बर्खास्त

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ग्रेटर नोएडा: नोएडा में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने अपने दो साथियो के साथ मिलकर कैब चालक से रुपये लूट लिए थे उसके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एक्शन लिया गया है। आरोपी एसआई ट्रेनी दरोगा है, उस पर और उसके दो साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रेनी दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, दरोगा ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात को महिला को छोड़ने आये कैब चालक से की थी। मारपीट के बाद चालक से सात हजार रुपये छीन लिए थे। पुलिस के अधिकारियों ने दो दिन तक इस मामले को छुपाया था।

आरोपी दरोगा अमित मिश्रा को सेवा से किया गया बर्खास्त

एसीपी की जांच में प्रकरण को सही पाया गया है। आरोपी दरोगा और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर के जांच कर रही है। वहीं आरोपी दरोगा के दो फरार साथियों की तलाश भी की जा रही है। घटना छिपाने को लेकर कई अफसरों पर भी गाज गिरी है।

जानकारी के अनुसार, डीसीपी सेंट्रल सुनीति सिंह को हटाया गया है। SHO बिसरख, चौकी इंचार्ज गौर सिटी और एक अन्य दरोगा को सस्पेंड किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी दरोगा अमित मिश्रा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अफसरों पर कार्रवाई के बाद कई थाना प्रभारी भी बदले गए है। तीन थाना के प्रभारियों का फ़ेरबदल हुआ है। थाना सूरजपुर SHO मनोज कुमार सिंह को थाना बिसरख का प्रभार दिया गया है। थाना इकोटक 3 के कार्यवाहक SHO विनोद कुमार को थाना सूरजपुर का प्रभारी बनाया गया है। SHO अनिल पांडे को पुलिस लाइन से थाना इकोटेक-3 का प्रभारी बनाया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article