ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: एसटीएफ ने फर्जी RAW अफसर को धर दबोचा, टैब से मिला दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा वीडियो

यूपी एसटीएफ ने खुद को RAW अधिकारी बताने वाले शख्स को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मिले फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है। साथ ही एक टैब में दिल्ली धमाके से जुड़ा वीडियो भी मिला है। खुफिया एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Greater Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने अपने आप को रॉ का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पास से मिले एक टैब से दिल्ली में हाल में हुए विस्फोट से संबंधित एक वीडियो भी मिला है, जिसकी जांच खुफिया एजेंसियां कर रही हैं।

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में रहता है आरोपी

एएसपी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात को पुलिस उपनिरीक्षक अक्षय परमवीर कुमार त्यागी की टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति ‘‘मेजर अमित’’ और ‘‘रॉ निदेशक’’ बनकर ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में रह रहा है। दिल्ली में हाल में हुए बम धमाके को देखते हुए सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने सोसायटी में छापेमारी की। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुमित कुमार बताया और उसके पर्स से भारत सरकार का एक कथित आईडी कार्ड मिला, जिसमें उसे रॉ अधिकारी के रूप में दर्शाया गया था।

आईडी कार्ड मिला फर्जी

एसटीएफ टीम को शख्स पर संदेह हुआ। जिसके बाद उन्होंने रॉ के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया और मौके पर मिली आईडी की जांच की। जिसमें पुष्टि की कि यह पूरी तरह फर्जी है और इस नाम का कोई अधिकारी विभाग में कार्यरत नहीं है। मिश्रा ने बताया कि आरोपी सुमित कुमार के खिलाफ सूरजपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उसे अदालत में पेश करने की तैयारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article