ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, कैंटर और ट्रक की टक्कर में चार की मौत; दो दर्जन से अधिक घायल

ग्रेटर नोएडा में स्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी कैंटर में सवार लोग हरियाणा जा रहे थे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

ग्रेटर नोएडा में स्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कैंटर ने रोड किनारे खराब खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसे में चार की मौत

घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल में भेजा। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, केंटर में सवार लोग हापुड़ से ईस्टर्न पेरिफेरल के जरिए हरियाणा जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। इधर, इस घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article