ग्रेटर नोएडा

Bulandshahr: सुबह की सैर पर निकले BSF जवान की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे में सुबह की सैर पर निकले BSF के रिटायर्ड जवान से सोने की चेन छीनने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अपाचे सवार दो बदमाशों का कारनामा CCTV में कैद हो गया। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

Image

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश

Photo : Times Now Digital

Gulaothi Chain Snatching: यूपी के बुलंदशहर जिले के गुलावठी इलाके में एक चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। यहां सुबह-सुबह सैर पर निकले एक BSF के रिटायर्ड जवान से दो बाइक सवार सोने की चैन छीन कर भाग गए। घटना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र की है, जहां अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने जवान के गले से चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV फुटेज देकर कार्रवाई की मांग

चेन स्नैचिंग की इस घटना के बाद रिटायर्ड फौजी ने गुलावठी पुलिस को CCTV फुटेज सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे घटना को लेकर स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में दहशत

यह घटना ऐसे इलाके में हुई है, जहां सुबह टहलने और साइक्लिंग करने वाले लोग सड़कों पर होते हैं। चैन स्नैचिंग की इस घटना से स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। लोग सुबह के समय घर से निकलने से पहले यह घटना एक बार जरूर आएगी।

पुलिस जांच में जुटी

गुलावठी थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article