ग्रेटर नोएडा

Places to Visit Near Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के आसपास हैं ये शानदार पिकनिक स्पॉट, आज ही प्लान करें ट्रिप

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 23, 2022, 09:03 AM IST

Best Places to Visit Near Greater Noida: अगर आप ग्रेटर नोएडा में हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आसपास की इन जगहों पर जाने का प्लान फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कर सकते हैं।

Image

Places to Visit Near Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के आसपास हैं ये शानदार पिकनिक स्पॉट, आज ही प्लान करें ट्रिप

Best Places to Visit Near Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहर हैं। यहां देश-दुनिया के लोग निवास करते हैं। लाखों लोगों को इन शहरों ने रोजगार दिया हुआ है। ये लोग सोमवार से शुक्रवार काम में जुटे रहते हैं। जब वीकेंड आता है तो मन में आता है कहीं घूम आएं। अगर आप भी ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और वीकेंड के लिए कोई जगह तलाश कर रहे हैं तो हम आपकी तलाश पूरी करने में मदद कर देते हैं। यहां जानिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप वीकेंड बिता सकते हैं।

हरिद्वार

ग्रेटर नोएडा से हरिद्वार पहुंचने में 4 घंटे का समय लगता है। यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जहां लोग गंगा स्नान करने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं। आप वॉल्वो या निजी कार से हरिद्वार आसानी से पहुंच सकते हैं।

नीमराना फोर्ट

जयपुर रोड स्थित यह किला पृथ्वीराज चौहान के वंश द्वारा निर्मित किया गया था। यह ऐतिहासिक किला अब होटल में तब्दील हो गया है और यहां रुकना किसी लग्जरी से कम नहीं। इस किले को साल 1986 में हेरिटेज रिजॉर्ट में तब्दील किया गया था।

आगरा Agra

ग्रेटर नोएडा से केवल दो घंटे की ड्राइव करके आगरा पहुंचा जा सकता है। आगरा में दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल है। एक दिन की इस यात्रा में आप ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, रामबाग घूम सकते हैं और आगरा के मशहूर व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

मथुरा और वृंदावन

ग्रेटर नोएडा से मथुरा और वृंदावन की दूरी अधिक नहीं है। आप सुबह 6 बजे निकलेंगे तो 8 बजे से पहले वृंदावन पहुंच जाएंगे। यहां आप बांकेबिहारी के दर्शन कर मथुरा जा सकते हैं। निधिवन, द्वारिकाधीश, गोकुल, नंदगांव आदि भी आप इस यात्रा पर घूम सकते हैं।

फतेहपुर सीकरी

उत्तर प्रदेश की विरासत को संजाए फतेहपुर सीकरी काफी खूबसूरत और पर्यटकों को आकर्षित करने वाला है। फतेहपुर सीकरी भी एतिहासिक स्थलों में से एक है, जहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी पहुंचा जा सकता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article