फरीदाबाद

Best Places to Visit in Faridabad: हॉलीडे पर फरीदाबाद घूमने का बना रहे प्‍लान तो इन शानदार जगहों पर जान न भूलें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 08:20 PM IST

Best Places to Visit in Faridabad: फरीदाबाद को इंडस्ट्रियल सिटी के तौर पर देश में अलग पहचान मिली हुई है। इस शहर का नाम 12वीं शताब्दी के सूफी संत शेख फरीद के नाम पर रखा गया है। यह शहर खूबसूरती के मामले में भी किसी से कम नहीं है। फरीदाबाद में घूमने के कई ऐसे अद्भुत जगह हैं, जहां पर आप अपने परिवार के साथ वीकेंड या हॉलीडे मना सकते हैं।

Image

राजा नाहर सिंह किला

KEY HIGHLIGHTS
  • सूफी संत शेख फरीद के नाम पर मिला फरीदाबाद को नाम
  • राजा नाहर सिंह किला 1857 में आजादी की लड़ाई का गवाह
  • धौज झील और बलखड झील में दिखती है नेचर की खूबसूरती

Best Places to Visit in Faridabad: दिल्‍ली से सटा फरीदाबाद देश की बड़ी इंडस्ट्रियल जगहों में से एक है। इस शहर का नाम 12वीं शताब्दी के सूफी संत शेख फरीद के नाम पर रखा गया है। इस शहर को इंडस्ट्रियल सिटी के तौर पर भले ही पहचान मिली हो, लेकिन खूबसूरती के मामले में भी यह शहर किसी से कम नहीं है। फरीदाबाद में घूमने के लिए कई ऐसी अद्भुत जगह हैं, जहां पर आप वीकेंड या हॉलीडे में अपनी फैमली और दोस्‍तों के साथ यादगार समय गुजार सकते हैं। इन छुट्टियों में अगर आप फरीदाबाद धूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो इन 5 शानदार जगहों पर घूमना न भूलें।

राजा नाहर सिंह किला

फरीदाबाद में स्थित राजा नाहर सिंह किला एतिहासिक और खूबसूरत पर्यटन स्‍थल है। यह बल्लभगढ़ क्षेत्र में स्थित है। इसका निर्माण राजा नाहर सिंह के पूर्वज राजा राव बलराम ने 1739 में करवाया था। राजा नाहर सिंह ने इसी किले से 1857 में आजादी की लड़ाई की शहीदी पाई थी। महल के लाउंज, आंगन, उद्यान में आपको शानदार वास्तुकला कृतियां देखने को मिलेंगी। यहां पर प्रसिद्ध कार्तिक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाता है।

धौज झील

धौज झील भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर आप रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग जैसे रोमांचक साहसिक खेलों का आनंद ले सकते हैं। अरावली के बीच प्राकृतिक रूप से बनी इस झील की सुंदरता और शांत वातावरण हर प्रकृति प्रेमी का मन मोह लेता है। यह जगह पिकनिक मनाने और कैम्पिंग करने वाले पर्यटकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। यहां पर इको-लॉज और सफारी टेंट की सुविधा भी मिलती है। सर्दी के मौसम में यहां पर घूमना लोग खूब पसंद करते हैं।

बडखल झील

बडखल झील कभी एक फेमस टूरिस्‍ट प्‍लेस है। यह जगह पिकनिक, बोटिंग, बर्डवॉचिंग आदि के लिए खूब पसंद की जाती है। यहां पर बारिश और सर्दी के समय में लोग आना पसंद करते हैं। इस झील के आसपास के क्षेत्र में ऊंट की सवारी और घुड़सवारी जैसी मनोरंजक गतिविधियां की जा सकती हैं। यहां पर वसंत के मौसम में कलरफुल लाइव फ्लावर शो भी आयोजित किया जाता है।

सूरजकुंड झील

फरीदाबाद की यह वर्ल्‍ड फेमस झील सूरजकुंड मेले के लिए जानी जाता है। इस झील का निर्माण 10वीं शताब्दी में तोमर वंश के शासक सूरज पाल ने कराया था। इस झील के साथ एक गार्डन और इसके पश्चिमी तट पर एक सूर्य मंदिर (अब खंडहर में) बना हुआ है। शांत अरावली के साथ इस झील जलाशय में एक एम्फीथिएटर के समान एक अर्ध-गोलाकार तटबंध भी है, जहां आप बैठकर पिकनिक मनाते हुए सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

बाबा फरीद का मकबरा

बाबा फरीद 12 वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध सूफी संत थे। इन्‍हीं के नाम पर इस शहर को फरीदाबाद नाम मिला। 13 वीं शताब्दी में मुगलों द्वारा निर्मित। इनका मकबरा पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। इस मकबरे में दो दरवाजे हैं। जिन्‍हें प्रकाश द्वार और स्वर्ग द्वार कहा जाता है। इसके अलावा यहां दो कब्रें भी मौजूद हैं। एक सूफी संत की और दूसरी उनके बड़े बेटे की। यहां पर दूर-दूर से तीर्थयात्री कब्रों पर चादरें और फूल चढ़ाने आते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन