ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में Toffee ने ले ली मासूम बच्चे की जान, खाते समय गले में फंसी नहीं ले पाया सांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2023, 10:17 PM IST

Child Death Due to Toffee: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबुपूरा इलाके में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, उसके गले में टॉफी फंस गई थी, जिसकी वजह से वो सांस नहीं ले पा रहा था।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Child Death Due to Toffee in Greater Noida: यूपी के ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि यहां एक बच्चे की मौत का कारण टॉफी बन गई, बच्चे के गले में टॉफी (Toffee) फंसने से उसकी मौत हो गई, टॉफी खाते वक्त वो उसके गले में फंस गई जिससे वो सांस नहीं ले पा रहा था, हालांकि उसके मां-बाप तुरंत ही उसे डॉक्टर के यहां लेकर गए लेकिन वहां इलाज के बाद उन्होंने भी जवाब दे दिया और मासूम की दर्दनाक मौत उसके मां-बाप के सामने ही हो गई।

ये भी पढ़ें-

मृत मासूम का नाम दानियाल है उसकी उम्र 4 साल थी, वो अपने घरवालों से टॉफी खाने की जिद कर रहा था, जिसके बाद लड़का अपने दादा से पैसे लेकर पास वाली दुकान से अपने लिए टॉफी खरीदकर लाया और उसे खाने लगा।

ये भी पढ़ें-

लेकिन थोड़ी देर बाद टॉफी बच्चे के गले में अटक गई ये देखकर घरवालों के होश उड़ गए और वो उसके गले में फंसी टॉफी को निकालने की कोशिश करने लगे लेकिन ऐसा हो ना सका, टॉफी गले में फंस जाने के कारण बच्चे की आंखों से आंसू निकल रहे थे और दर्द से तड़प रहा था।

फिर वो आनन-फानन में डॉक्टर के यहां लेकर भागे लेकिन वहां भी उसकी जान ना बच सकी, दानियाल अपने पिता का इकलौता पुत्र था, बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!