Mumbai Crime News: छोटे बच्चों के लिए कब कौन सी चीज जानलेवा और खतरनाक बन जाए यह किसी को पता नहीं होता है। छोटी सी लापरवाही बच्चों की जान की दुश्मन बन जाती है। ऐसा ही कुछ मुंबई में छह महीने के बच्चे के साथ हुआ है। खेल-खेल में मासूम की जान चली गई है। खेल-खेल में 6 महीने के बच्चे के गले में मरी हुई मछली अटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को जानने के बाद हर कोई हैरान है। घटना ठाणे के अंबरनाथ इलाके की है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार को खेल के दौरान गलती से मरी हुई मछली निगलने से छह महीने के बच्चे की मौत हो गई। मछली उसे उसके पड़ोस के बच्चों ने दी थी। मृतक शिशु, जिसकी पहचान शाहबाज अंसारी के रूप में हुई है, को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती करने से पहले मृत घोषित कर दिया गया था।
