ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा; सेप्टिक टैंक में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते एक तीन साल का मासूम बच्चा सेप्टिक टैंक में गिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में इस हादसे के बाद मातम छाया हुआ है।

Image

सेप्टिक टैंक में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

Photo : Times Now Digital

ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्चा खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद परिजन उसे खोजने में जुट गए।

दो घंटे की तलाश के बाद बच्चे का शव टैंक में मिला। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते बच्चा टैंक में गिर गया था। इस दुखद घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। यह घटना दनकौर थाना क्षेत्र के धनौरी रोड की है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article