Greater Noida Power Cut 5 October: ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के कई रिहाइशी और औद्योगिक इलाकों में 5 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यमुना प्राधिकरण (YEIDA) की ओर से उपभोक्ताओं को पूर्व में सूचित करते हुए बताया गया है कि सब-स्टेशन में तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए सुबह ढाई घंटे का इमरजेंसी शटडाउन लिया जा रहा है। प्राधिकरण के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
आज ढाई घंटे ठप्प रहेगी बिजली
तकनीकी खराबी दूर करने के लिए लिया जा रहा शटडाउन
यीडा अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर 32 स्थित 220 KV उपकेंद्र जेवर पर 220 केवी IITGNL हाइब्रिडबे में एक तकनीकी दोष आ गया है। इस खराबी का समय रहते समाधान करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े संकट से बचा जा सके। तकनीकी टीम द्वारा इस खराबी को ठीक करने और मेंटेनेंस कार्य को पूरा करने के लिए ही ढाई घंटे का शटडाउन निर्धारित किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- एक बार फिर पंजाब पुलिस के ASI पर हमला, कंधे को चीरती हुई निकली गोली; घायल सुखचैन सिंह अजनाला अस्पताल में भर्ती
शटडाउन का समय और प्रभावित इलाके
शटडाउन का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कुल ढाई घंटे तक रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में जेवर कस्बा, बीकानेर, जेवर आरएंडआर (R&R) सूर्य ग्लोबल कंपनी, रबूपुरा, सेक्टर 32, सेक्टर 28 और सेक्टर 29 शामिल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, 26 राउंड चलीं गोलियां; बुलेटप्रूफ जैकेट से बची पुलिसकर्मियों की जान
उपभोक्ताओं से अपील
प्राधिकरण और बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों और औद्योगिक इकाइयों से अपील की है कि वे सुबह 10:30 बजे से पहले पानी का भंडारण व बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि शटडाउन के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
