शहर

Greater Noida: CNC वुड-कटिंग दुकान में लगी भीषण आग, लपटों में फंसे दो लोग; एक की मौत

ग्रेटर नोएडा में एक सीएनसी लकड़ी काटने की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर फंसे दो लोगों को दमकल कर्मियों ने बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

Image

ग्रेटर नोएडा में CNC वुड-कटिंग दुकान में लगी आग

Photo : ANI

Greater Noida Fire: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक CNC लकड़ी काटने की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैली और पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आग लगने से दुकान में फंसे दो लोग

आग की यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। आग लगने के बाद दो लोग दुकान के अंदर ही फंस गए, जिन्हें दमकल की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दुकान के अंदर दोनों बेहोशी की हालत में पाए गए। उन्हें बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान अल्तमास के रूप में हुई है। वहीं, अमन की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, दमकल विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। लेकिन दुकान के अंदर सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। आग से दुकान में भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है, लेकिन अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों की ओर से घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article