Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यूपी की दूसरी वंदे भारत ट्रेन के रूट को बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन प्रयागराज तक चलेगी। फिलहाल यह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ जंक्शन (अप-डाउन) तक चलती है। यह देश की 25वीं वंदे भारत ट्रेन है। इसे नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे जोन (North Eastern Railway Zone) द्वारा परिचालित की जाती है। इस ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई 2023 को हरी झंडी दिखाई थी।

Vande Bharat
अब यह ट्रेन प्रयागराज-गोरखपुर-प्रयागराज तक चलेगी। एक तरफ से यह ट्रेन 355 किलोमीटर का सफर तय करेगी। सफर पूरा करने में 7 घंटे 25 मिनट का समय लगेगा। इस रूट पर यह सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी।

Prayagraj railway station
सप्ताह के 6 दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन
गोरखपुर-प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत (22549/22550) का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। केवल शनिवार को यह ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। इस ट्रेन में 8 बोगी होगी। बाकी वंदे भारत की तरह इसमें एसी चेयरकार और एग्जीक्यूटिव कार होगी। इस ट्रेन की कुल क्षमता 530 यात्रियों की है। टाइमिंग की बात करें तो गोरखपुर से यह ट्रेन पहले की तरह सुबह 06:05 बजे चलेगी और सुबह 10:20 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी।
Lucknow railway station
इसके बाद सुबह 10:35 पर यह ट्रेन लखनऊ से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और दोपहर बाद 1:35 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:15 बजे प्रयागराज से चलेगी और शाम 6:15 बजे तक लखनऊ पहुंच जाएगी। शाम 6:30 बजे लखनऊ से चलकर रात 10:40 तक गोरखपुर पहुंच जाएगी।

Vande Bharat Express
जानकारी के अनुसार इस रूट पर वंदे भारत की इतनी मांग नहीं थी लेकिन अब इसमें तेजी आ रही है। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत में सीट अक्सर फुल जाती है। वहीं लखनऊ से गोरखपुर आने वाली वंदे भारत में अभी उतनी मांग नहीं दिख रही है।

Gorakhpur railway station
जबकि गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें भरकर ही चलती हैं। इसलिए अब इस रूट पर भारतीय रेलवे के द्वारा वंदे भारत को चलाने का फैसला किया गया है।
