शहर

Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को गोवा लेकर आई पुलिस, नाइटक्लब अग्निकांड मामले में करेगी पूछताछ

Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को पुलिस गोवा लेकर आ गई है। जहां उनसे नाइटक्लब अग्निकांड मामले में पूछताछ की जाएगी। दोनों आरोपियों को मंगलवार को थाईलैंड से भारत लाया गया। गोवा पुलिस उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट से गोवा लेकर आई।

Image

लूथरा ब्रदर्स को गोवा ला रही पुलिस (ANI)

Photo : ANI

Luthra Brothers Arrest: गोवा के‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के सह-मालिकों गौरव और सौरभ लूथरा को पुलिस बुधवार को गोवा लेकर आ गई है। जहां उनसे नाइटक्लब अग्निकांड मामले में पूछताछ की जाएगी। दोनों भाइयों को मंगलवार को थाईलैंड से भारत डिपोर्ट किया गया। जिसके बाद उन्हें बुधवार को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से गोवा लाया गया। दिल्ली की एक कोर्ट ने उन्हें दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी थी। गोवा में उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। जहां उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग की जा सकती है।

नाइटक्लब अग्निकांड में 25 लोगों की हुई थी मौत

गोवा पुलिस की एक टीम लूथरा बर्दर्स के साथ सुबह 10.45 बजे उत्तरी गोवा के मोपा स्थित मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। उन्हें पूछताछ के लिए अंजुना पुलिस थाने ले जाया जा सकता है। आरोपियों को नियमित रिमांड के लिए मापुसा की अदालत में भी पेश किया जाएगा। आग लगने की घटना के बाद अंजुना पुलिस ने लूथरा बंधुओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया था।

थाईलैंड से निर्वासित होने के बाद दिल्ली पहुंचते ही लूथरा बंधुओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच, गौरव (44) और सौरभ (40) को पटियाला हाउस अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट ट्विंकल चावला के समक्ष पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गोवा पुलिस को लूथरा बंधुओं की दो दिन की ‘ट्रांजिट रिमांड’ दी।

लूथरा ब्रदर्स 7 दिसंबर को फुकेत गए

दोनों आरोपी सात दिसंबर की सुबह अपने नाइट क्लब में आग लगने के कुछ घंटों बाद थाईलैंड के फुकेत भाग गए थे, जिसके बाद अधिकारियों ने उनके खिलाफ इंटरपोल का ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया और उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए। भारत सरकार के अनुरोध के बाद 11 दिसंबर को थाई अधिकारियों ने उन्हें फुकेट में हिरासत में ले लिया था। भारत सरकार ने दोनों देशों के बीच कानूनी संधियों के तहत उन्हें निर्वासित करने के लिए थाईलैंड के अधिकारियों के साथ समन्वय किया। गोवा पुलिस इस अग्निकांड के संबंध में नाइट क्लब के पांच प्रबंधकों और स्टाफ सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article