Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यह घटना घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां एक युवती ने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने दोनों पुलिस कर्मियों के ऊपर छेड़छाड़ और अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।
युवती ने पुलिसकर्मी राकेश और दिगंबर के खिलाफ पुलिस केस किया है। दोनों पीआरवी पर तैनात सिपाही हैं। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वो अपने मंगेतर के साथ सांई उपवन में घूमने गई थी। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। युवती ने ऑनलाइन 1000 रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही युवती ने यह भी कहा कि दोनों सिपाहियों ने उन पर अवैध संबंध बनाने का भी दबाव डाला। जिसके बाद उसने दोनों के खिलाफ पुलिस केस किया।
निवारण एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
राकेश और दिगम्बर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दायर हुआ है। दोनों पर छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया गया। इस मामले को लेकर पुलिस आगे की जांच करने में जुट गई है।
