गाजियाबाद

Ghaziabad: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, एक महीना पहले हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव

गाजियाबाद में अक्टूबर माह में लाल सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या हो गई थी। जिसके आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लियाहै। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध कुबूल कर लिया है।

Image

मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दरअसल पुलिस को एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ वांछित व्यक्ति इंद्रनगर से चिपियाना के रास्ते जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम एक्शन मोड में आ गई। दोनों अभियुक्त बाइक पर सवार थे। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो इन्होंने बाइक को पीछे की तरफ भागना शुरू कर दिया। जब दूसरी पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन्होंने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी और दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने पूछताछ में कूबुल किया जुर्म

जिस व्यक्ति के पैर में गोली लगी है, उसका नाम अनिल उफ लंबू है और दूसरे का नाम नहीम है। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि इन दोनों आरोपियों ने लाल सिंह की हत्या की थी और उसके शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। बाद में रेलगाड़ी आने पर शव कट गया था। जिस व्यक्ति के पैर में गोली लगी है उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एक महीना पहले मिला शव

बीते 15-16 अक्टूबर की रात को थाना कोतवाली पुलिस को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात शव प्राप्त हुआ था। जिसका पुलिस द्वारा पंचायत नामा कराया गया था। तीन दिनों तक शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 16 नवंबर की रात को परमात्मा नामक एक व्यक्ति द्वारा फोटो के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे लाल सिंह के रूप में की गई। उनके द्वारा थाने में एक तहरीर भी दी गई, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि कुछ लोगों द्वारा उनके पुत्र की हत्या की गई है और जिसके बाद शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते ही मुकदमा दर्ज करके जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article