गाजियाबाद

Stunt Viral Video: रील बनाने के चक्कर में खतरनाक स्टंटबाजी, शराब के नशे में चूर युवाओं ने दिया मौत को दावत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 08:00 AM IST

यूपी के गाजियाबाद में युवा स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां फिर शराब पीकर कुछ युवा कार के ऊपर स्टंटबाजी कर मौत को दावत देते नजर आ रहे हैं।

Image

कार पर स्टंटबाजी

Photo : Times Now Digital

गाज़ियाबाद में इन दिनों युवा रील बनाने के चक्कर में मौत को दावत दे रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चलती कार से सिर बाहर निकालकर गानों की धुन पर शराब पीते हुए हुए बेखौफ तरीके से स्टंटबाजी की जा रही है। इसी दौरान कार के पीछे चल रहे कुछ राहगीरों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित ग्राम कनावनी पुस्ता रोड अनाथ आश्रम के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में शराब की बोतल लिए कुछ युवक कार की खिड़की से सिर बाहर निकालकर दारू पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कार के पीछे बाइक से चल रहे कुछ लड़के भी स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, अभी तक इस संबंध में पुलिस की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!