गाजियाबाद

Ghaziabad News: छात्रा से लूट करने वाला दूसरा आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एक पुलिसकर्मी भी हुआ जख्मी

गाजियाबाद में बीटेक छात्रा से मोबाइल लूटने के मामले में वांछित दूसरा आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

Image

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर (फोटो साभार - ट्विटर)

Ghaziabad News: गाजियाबाद में छात्रा से मोबाइल लूटने के मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ बीटेक की छात्रा से मोबाइल लूटने की कोशिश के दौरान छात्रा को ओटो से गिरा दिया था। इस मामले में आरोपी जितेंद्र ऊर्फ जीतू वांछित चल रहा था और उसपर 9 मुकदमे पहले से ही दर्ज थे। आरोपी जीतू को पकड़ने के दौरान मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी ढेर हो गया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में पहले ही एक आरोपी पकड़ा जा चुका है।

कॉलेज से लौटते वक्त हुई घटना

गाजियाबाद के कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ऑटो से अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर डासना के पास बाइक सवार दो लोगों ने उससे मोबाइन छीनने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को ऑटो से खींचकर सड़क पर गिरा दिया। जिससे छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। जिसे उसकी सहेली और ऑटो ड्राइवर ने हॉस्पीटल पहुंचाया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

इस घटना को लेकर छात्रा के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जब पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली तो आरोपियों को पकड़ने के दौरान उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी, इसकी जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी जीतू फरार हो गया। जिसे आज मुठभेड़ में मार गिराया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article