गाजियाबाद

नए साल पर गाजियाबाद में पुलिस सख्त, अवैध होटलों की जांच के लिए चलाया अभियान

नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाली अराजकता और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गाजियाबाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। प्रशासन ने शहर में आयोजित होने वाली डांस पार्टियों और अन्य आपत्तिजनक समारोहों पर कड़ी नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

गाजियाबाद ने नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली डांस पार्टियों और किसी भी तरह के आपत्तिजनक समारोहों की जांच के लिए अभियान चलाया। निर्धारित अधिनियम के तहत बिना पंजीकरण और बिना किसी लाइसेंस के संचालित किए जा रहे होटल और अन्य निजी लॉज की जांच के लिए भी चार घंटे का विशेष अभियान चलाया गया।

गाजियाबाद में होटलों की जांच

पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को कहा कि बिना वैध अनुमति के कोई भी समारोह आयोजित करने पर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र में आज कुल 122 होटल/लॉज की जांच की गई, जिनमें से 56 होटल/लॉज बिना लाइसेंस के अनधिकृत तरीके से संचालित पाए गए जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उन्हें बंद करा दिया और नियमानुसार सील कर दिया। इस बाबत लाइसेंसिंग प्राधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई।

नए साल को लेकर चेकिंग अभियान

मिश्रा ने कहा कि यह अभियान ट्रांस हिंडन जोन में भी चलाया गया, जहां बिना किसी लाइसेंस के चल रहे 86 होटल को सील कर दिया गया। ग्रामीण अंचल पुलिस ने उसके तहत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में स्थित कुल 108 होटल और लॉज की जांच की, जिसमें से 54 होटल और लॉज का संचालन बिना लाइसेंस के किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इन्हें नियमानुसार सील किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सूचित किया जा रहा है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article