गाजियाबाद

Ghaziabad News: महिला पर गिरी कंपनी की दीवार,सामने आया CCTV

साहिबाबाद के आनंद इंडस्ट्रीज एरिया में एक कंपनी की दीवार गिरने से एक महिला दब गई। घायल महिला दीवार के पास बने खोखे में चाय की दुकान चला कर अपना भरण पोषण करती है।

Image

गाजियाबाद में महिला पर गिरी कंपनी की दीवार

गाजियाबाद: साहिबाबाद क्षेत्र के अर्थला आनंद इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्ट्री की दीवार गिरने से बड़ा हादसा टल गया। दीवार के पास बने चाय के खोखे पर दीवार गिरी, जिससे कई खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा एक बुजुर्ग महिला भी उसकी चपेट में आ गई। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। फिलहाल, बिजली विभाग ने मौके पर पहुंचकर कंपनी मालिक को सख्त हिदायत दी है। वहीं

दरअसल, आनंद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण पांचाल ने बताया की कंपनी में कुछ कार्य चल रहा था। तभी ये हादसा हो गया। उन्होंने कहा सभी को देखा जा रहा है। अभी कोई जान माल की हानि नहीं हुई है। किरण पांचाल का कहना है कि इस हादसे का जिम्मेदार कंपनी का मालिक है। उसी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। कंपनी की दीवार गिरने से पास के ट्रांसफार्मर और खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कंपनी मालिक को सख्त हिदायत दी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article