Ghaziabad News: यूपी गाजियाबाद में रहने वाले के लिए बड़ी खबर है। अब, गाजियाबाद बनेगा ग्रेटर गाजियाबाद। गाजियाबाद को ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के लिए सीमा विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। इसके संबंध में प्रशासन की तरफ से सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं। नव विस्तृत इस सीमा में मुरादनगर को भी शामिल किया गया है। मुरादनगर को इसमें शामिल करने की अनुमति सांसद वीके सिंह द्वारा दे दी गई है।
मेयर सुनीता को गाजियाबाद से ग्रेटर गाजियाबाद बनाने का श्रेय जाता है। उन्होंने इस प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ उन्होंने इस प्रक्रिया में सबसे कम समय तक सेवा देने का गौरव भी अर्जित किया है।
प्रचंड जीत के साथ हासिल किया मेयर का पद
गाजियाबाद नगर निगम चुनाव के परिणाम की घोषणा 13 मई 2023 को की गई थी। इन चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी सुनीता दयाल ने प्रचंड जीत हासिल की और यहां की मेयर बनी। गाजियाबाद नगर निगम चुनाव में सुनीता दयाल ने 6,38,903 में से 41.43 फीसदी वोट हासिल किए थे, वहीं विपक्ष के 11 प्रत्याशियों ने केवल 2,544,825 वोट हासिल किए।
गाजियाबाद बनेगा ग्रेटर गाजियाबाद
गाजियाबाद को ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के लिए निकटवर्ती नगर पालिकाओं को जोड़ा जाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन इस प्रक्रिया में अभी कई बातें सामने आनी बाकी है। सकारात्मक बात ये है कि प्रशासन की तरफ से ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के संकेत मिल रहे हैं। ग्रेटर गाजियाबाद में मुरादनगर नगर पालिका को शामिल करने के इच्छा केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद वीके सिंह की भी है। वह इस बात की वकालत करते हैं। इतना ही नहीं योगी सरकार के एक वरिष्ठ नेता भी डासना नगर पंचायत को नगर निगम शामिल करने की कोशिश में लगे है।
बढ़ेगा ग्रेटर गाजियाबाद का बजट
बता दें कि अभी गाजियाबाद नगर निगम का बजट केवल 1700 करोड़ रुपये से अधिक का है। एक बाद गाजियाबाद के एकीकरण के बाद बनने वाले ग्रेटर गाजियाबाद का बजट 4000 करोड़ तक जा सकता है।
सीमा विस्तार के बाद फिर होंगे चुनाव
गाजियाबाद सीमा विस्तार के बाद आने वाले चुनाव में सुनीता दयाल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वह इन चुनौतियों का सामना करने का इंतजार कर रही है।
