गाजियाबाद

मेरठ में दो रणजी क्रिकेटरों की पिटाई के मामले में नया मोड़, नए वीडियो ने खोला राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2023, 01:26 PM IST

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो रणजी क्रिकेट खिलाड़ियों को पीटने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को स्पेंड कर दिया गया। नया वीडियो सामने आने के बाद मामले नया मोड़ ले लिया है।

Image

क्रिकेटरों की पिटाई के मामले में नया मोड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो रणजी क्रिकेट खिलाड़ियों को कथित तौर पर पीटने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किए जाने के कुछ दिनों बाद इस घटना ने नया मोड़ ले लिया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें क्रिकेटर पुलिसकर्मियों को चप्पलों से पीटते नजर आ रहे हैं।

सिविल लाइंस क्षेत्र के अंचल अधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि नए वीडियो के आधार पर तथ्यों को शामिल करते हुए एक नई रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नए सबूतों की जांच करने और निर्णय लेने दें।

शामली जिले के क्रिकेटर प्रशांत चौधरी और उनके साथी क्रिकेटर विनीत पंवार रणजी खिलाड़ी बताए जाते हैं और यहां भामाशाह पार्क में प्राइक्टिस करते हैं। वे पार्क के पास भी रहते हैं।

पुलिस वाहन को गलत तरीके से पार्क करने को लेकर दोनों खिलाड़ियों की रविवार शाम सीनियर सब इंस्पेक्टर (एसआई) वरुण शर्मा और एसआई जितेंद्र से कहासुनी हो गई थी।

कहासुनी मारपीट में बदल गई और बाद में खिलाड़ियों की शिकायत पर दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। नए वीडियो में दिख रहा है कि खिलाड़ियों ने भी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और सर्किल ऑफिसर ने मामले में एक अतिरिक्त रिपोर्ट सौंपी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article