गाजियाबाद

गाजियाबाद में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर गिरफ्तार; हथियार भी जब्त

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि ये दोनों कई अपराधों में शामिल रहे हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एक बदमाश के पैर में लगी गोली।
  • मुठभेड़ के बाद दोनों गिरफ्तार।
  • मौके से हथियार और बाइक जब्त।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार और बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान दो में से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे बदमाश को कांबिंग कर पकड़ा गया। इन दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बीते दिनों इन्होंने रेलवे स्टेशन रोड के पास से भी एक महिला से लूट की थी।

चेंकिंग के दौरान मुठभेड़

सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने बताया है कि विजयनगर जाने वाले रास्ते की तरफ पुलिस संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने नींबू पार्क के पास से अंधेरे की तरफ से बाइक पर सवार दो लोगों को आते देखा। जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह बाइक को मोड़कर भागने लगे।

बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग

पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसी दौरान पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे को कांबिंग कर पकड़ लिया।

बदमाश के पैर में लगी गोली

रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जिस बदमाश को गोली लगी है उसका नाम वसीम है और दूसरे का नाम कादिर है। वसीम और कादिर कोतवाली सिहानी गेट, विजयनगर और आसपास के इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। कादिर पर दो मुकदमे और वसीम पर अलग-अलग थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दोनों कई घटनाओं को कबूल कर लिया है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article