गाजियाबाद

Ghaziabad News: नोएडा वालों को 15 नवंबर से मिलने लगेगा गंगाजल, गाजियाबाद में दिवाली की रात शुरू हुई वाटर सप्‍लाई

गंगनहर की सफाई का काम हर साल दिवाली से पहले होता है। इसकी वजह से करीब महीने भर नोएडा और गाजियाबाद में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो जाती है।

Image

गंगनहर की सफाई के कारण 24 अक्टूबर से गंगाजल की सप्लाई बंद थी।

Ghaziabad News: गाजियाबाद और नोएडा में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। महीने भर से बंद पड़ी गंगाजल की सप्‍लाई नोएडा में 15 नवंबर से फिर शुरू हो जाएगी। वहीं गाजियाबाद में दीपावली की आधी रात से पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। हालांकि अभी लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों में नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार गंगनहर की सफाई के कारण 24 अक्टूबर से गंगाजल की सप्लाई बंद थी। नोएडा अथॉरिटी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल ने बताया कि त्योहार के सीजन में किसी भी घर में पानी की किल्लत न हो इसका प्रयास किया गया। 17 नवंबर से छठ पर्व शुरू हो रहा है। गंगाजल की सप्लाई छठ पर्व से तीन दिन पहले ही शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

नोएडा, गाजियाबाद में कम समय के लिए आ रहा पानी

वहीं दूसरी ओर, इंदिरापुरम के निवासियों के अनुसार पानी आने का समय सुबह 7 से 9 बजे का है लेकिन जीडीए (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) सुबह 3 से 4 बजे के बीच पानी की सप्लाई करता है। जब से गंगाजल की सप्लाई बंद हुई है उनके घर में एक भी बूंद पानी की सप्लाई नहीं हुई है। पूरी दिवाली पानी का इंतजाम करते बीत गई। इंदिरापुरम क निवासी उमेश्वर कुमार ने कहा कि हर साल दुर्गा पूजा से छठ पूजा तक पानी की समस्या रहती है। इस पर गंगाजल प्लांट के जीएम उन्मेशन शुक्ला ने बताया कि यह फैसला सिंचाई विभाग का है। वही ऐसे मामले में कोई आदेश जारी कर सकता है। फिलहाल नहर चालू है। नहर में गंगाजल आते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

खोड़ा में पानी की मांग को लेकर लोग बैठे भूख हड़ताल पर

खोड़ा में गंगाजल की मांग को लेकर 5वें दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। लोगों ने दिवाली के मौके पर भी अनशन जारी रखा। सोमवार को इस भूख हड़ताल में खोड़ा रेजिडेंट्स असोसिएशन के साथ-साथ 10 सभासदों ने भी अपना समर्थन दिया। सभी सभासदों ने इस अभियान को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।

खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि लगातार आवाज उठाकर सभी वर्गों से समर्थन लेकर इस सुविधा के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। दीपक जोशी ने बताया जब तक प्रशासन हमारी मांगें पूरी नहीं करेगा तब तक अनशन जारी रहेगा।

water

water

वहीं दूसरी तरफ सोमवार को महिलाओं ने पोस्टर लेकर गंगाजल की सप्लाई की मांग की। इन गतिविधियों को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया और जनता की राय ली। जनता से सवाल भी किए गए कि गंगाजल के अलावा उनकी किस प्रकार की समस्याएं हैं, उन्हें भी साझा करें।

बता दें कि हरिद्वार से आ रही गंगनहर से 24 अक्टूबर की रात को पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी। हालांकि गाजियाबाद और नोएडा दोनों जगह के अधिकारियों ने यह दावा किया था कि वह आपूर्ति को बाधित नहीं होने देंगे। लेकिन इस दौरान लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article