गाजियाबाद

Ghaziabad: व्यापारी व भतीजे पर जानलेवा हमला बोल बदमाशों ने की लाखों की लूट, मचा हड़कंप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 03:38 PM IST

Ghaziabad News : गाजियाबाद में एक व्‍यापारी व उसके भतीजे पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट कर बेहोश कर दिया और करीब 40 हजार रुपये नगद और सोने की चेन व अंगूठी लूट ली।

Image

गाजियाबाद में व्‍यापारी व भतीजे पर जानलेवा हमला व लूट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली की रात बदमाशों ने मारपीट कर की थी लूट
  • व्‍यापारियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम किया मामला दर्ज
  • मोहल्‍ले के बदमाशों ने चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला कर की लूटपाट

Ghaziabad News: गाजियाबाद में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लूट की एक बड़ी वारदात अब सिहानी गेट थाना के पास मालीवाड़ा इलाके से सामने आया है। बदमाशों ने एक व्‍यापारी और उसके भतीजे पर जानलेवा हमला कर करीब 40 हजार रुपये नगद और सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। इस हमले में सिर फटने से व्यापारी आईसीयू में भर्ती हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि, हमले और लूटपाट की यह घटना दिवाली की रात की है। स्वजन ने इसकी शिकायत सिहानी गेट थाना पुलिस को दी थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इससे नाराज व्‍यापारियों ने मंगलवार देर शाम जब थाने पर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

मालीवाड़ा में रहने वाले पीड़ित तुषार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, वह दिवाली को देर रात करीब साढ़े 11 बजे दोस्त के घर से लौट रहे थे। रास्ते में मोहल्ले का बदमाश कल्लू व पांच छह लोग शराब पीते और जुआं खेलते मिले। कल्लू ने उसे रोक लिया और उसके जेब से जबरन पैसे निकालने लगा। उसने इसका विरोध करते हुए चाचा अनिल को फोन कर बुला लिया। तुषार ने बताया कि, उसके चाचा अनिल ने वहां पहुंच कर उन्‍हें समझाने की कोशिश की तो नशे में धुत आरोपितों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कल्‍लू ने शराब की खाली बोतल अनिल के सिर पर दे मारी। साथ ही तुषार भी सिर पर डंडा लगने से बेहोश हो गया।

बदमाशों ने चेन व अंगूठी के साथ स्कूटी भी लूट ले गए बदमाश

तुषार ने पुलिस को बताया कि, उन्हें होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती था। बदमाश इन दोनों के पास से करीब 40 हजार रुपये नगद, सोने की चेन व अंगूठी के साथ स्कूटी भी लूट ले गए। बाद में पीड़ितों की स्कूटी पुराने बस अड्डा चौकी के पास खड़ी मिली। स्वजनों का आरोप है कि, इस मामले में सोमवार आधी रात को ही शिकायत दी गई थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। हालांकि मंगलवार को व्‍यापारियों के प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट व बलवा की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article