गाजियाबाद

दिवाली पर पूर्व पार्षद फार्म हाउस पर छोड़ रहे थे पटाखे, अंधेरे में छुपे बदमाशों ने मार दी गोली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 11:01 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक पूर्व पार्षद को दो बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के समय पीड़ित अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे। इस दौरान जब वे शौचालय की तरफ जा रहे थे, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावारों ने फायर शुरू कर दी।

Image

crime news pics

गाजियाबाद के बम्हैटा इलाके में दिवाली की रात बच्‍चों के साथ आतिशबाजी कर रहे पूर्व पार्षद फूल कुंवर को दो बदमाशों ने गोली मार दी। यह घटना उनके फार्म हाउस की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, परिवार के साथ दिवाली मना रहे पूर्व पार्षद फार्म हाउस में बाहर की तरफ बने शौचालय की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी,‌ जिसमें एक गोली उनकी जांघ पर लगी। हमला होते देख फूल कुंवर भी अपने पास में मौजूद लाइसेंसी पिस्‍टल से फायरिंग करने लगे, जिससे दोनों हमलावर भाग गए। घटना के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही।

हमले की जानकारी मिलने के बाद कवि नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कवि नगर अमित कुमार ने बताया कि, पूर्व पार्षद के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम फार्म हाउस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फूल कुंवर ने बताया कि, सोमवार रात को दिवाली‌ की पूजा करने के बाद वह गांव में ही स्थित अपने फार्म हाउस पर आ गए थे। यहां परिवार के साथ त्‍योहार मना रहे थे।

हमलावारों ने गमछा से खुद को ढक रखा था

फूल कुंवर ने बताया कि, वे लघुशंका के लिए शौचालय की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उन्हें देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने दौड़ कर खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन एक गोली उनके दाएं पैर की जांघ में लग गई। फूल कुंवर ने बताया कि, दोनों हमलावरों ने खुद को गमछा से ढक रखा था, इसलिए वे उन्‍हें नहीं पहचान पाए। जब पीड़ित ने जवाबी फायर किया तो दोनों हमलावर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में रंजिश को हमले का कारण बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर छानबीन कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'