गाजियाबाद

करंट लगने पर मासूम की मौत, पति-पत्नी में विवाद, पिता पर हत्या का आरोप

गाजियाबाद में करंट लगने से एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची घर पर अकली थी। लेकिन, बच्ची की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला-

Image

करंट लगने पर 10 माह की बच्ची की मौत

Ghaziabad News: गाजियाबाद से हाल ही एक घटना सामने आई है, जिसमें एक 10 महीने की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। घटना गाजियाबाद के फर्रुखनगर की है। जहां बच्ची खेलते हुए कुलर के संपर्क में आई और इलेक्ट्रिक शॉक लगने से उसकी जान चली गई। हालांकि, घर पहुंचते ही माता-पिता बच्ची को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची के मां और उसके मामा ने पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

इलेक्ट्रिक शॉक लगने से बच्ची की मौत

डीसीपी निमीश पाटिल का कहना है बच्ची के माता-पिता आशिफ और उसकी पत्नी घटना के वक्त घर पर नहीं थे। वहीं दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्ची घर पर अकेली थी और वह किसी तरह से चलते हुए कुलर के संपर्क में आई, जहां उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर बाद बच्ची के पिता आशिफ वहां पहुंचे और बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन, तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

पिता पर बच्ची की हत्या का आरोप

बच्ची की मां रुक्सार अपने भाई मोनिष के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां उसने अपने पति आशिफ पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया। रुक्सार का कहना है कि उसके पति ने ही बच्ची की हत्या की है, क्योंकि वह हमेशा से लड़का चाहता था।

बच्ची की मां को घर से निकाला

रुक्सार के भाई मोनिष का कहना है कि 9 साल पहले आशिफ और रुक्सार की शादी हुई थी। जिसके बाद आशिफ ने मेरी बहन को दहेज के लिए सताना शुरू कर दिया था। 5 मई को उसने अपने परिवार के साथ मिलकर रुक्सार को घर से निकाल दिया था। तब से वह हमारे साथ ही रह रही है। हमें शक है आशिफ ने ही बच्ची की हत्या की है। हमने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की है।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट

पुलिस का कहना है कि उन्होंने बॉटी को पोस्टमार्टन के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के मौत का कारण करंट लगना ही बताया गया है। जिससे यह साफ होता है कि उसकी मौत इलेक्ट्रिक शॉक लगने से हुई है। बच्ची के पिता पर लगाए गए आरोप गलत है। लेकिन, पुलिस अभी भी केस की छानबीन कर रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार