Ghaziabad: गाजियाबाद के लोगों के लिए बड़ी खबर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अपनी ‘पहले आओ और पहले पाओ’ स्कीम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। को ऑनलाइन करने जा रहा है। अब लोग जीडीए दफ्तर का बिना चक्कर लगाए घर बैठे ही जीडीए की संपत्ति को खरीद सकते हैं। जीडीए अब अपने इस स्कीम को ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए एक नया सॉफ्टवेयर डेवलप किया गया है। जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने इस सॉफ्टवेयर की जानकारी देते हुए बताया कि, अभी इसका ट्रायल चल रहा है। इसे एक मार्च को पूरी तैयारी के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद लोग घर बैठे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
जीडीए अधिकारियों के अनुसार, अभी तक ऑफलाइन के माध्यम से इस स्कीम के तहत भवनों की बिक्री हो रही थी। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए लोगों को दफ्तर आना पड़ता था। इससे आम लोगों को कईं तरह की परेशानी होती थी, लेकिन एक मार्च से आम लोगों को जीडीए की संपत्ति खरीदने के लिए दफ्तार आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जीडीए की वेबसाइट पर जाकर संपत्ति को आसानी से खरीद जा सकेगा। संपत्ति खरीदने के बाद जीडीए की तरफ से उसे आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। जीडीए अधिकारियों के अनुसार, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोगों को जीडीए का कोई बाबू जानबूझकर परेशान नहीं कर सकेगा। साथ ही इस स्कीम में ग्रोथ की संभावना भी बढ़ जाएगी।
