गाजियाबाद

ग्रेटर नोएडा और राजनगर एक्सटेंशन भूल जाएं, गाजियाबाद में यहां बस रहा नया शहर; जानें खासियत

Ghaziabad New Township: यूपी के गाजियाबाद जिले में जीडीए एक नया शहर बसाने की तैयारी कर रहा है। इस शहर को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन के तहत सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा।

Image

गाजियाबाद में यहां बसेगा नया शहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद में बसेगा नया शहर
  • 500 हेक्टेयर में विकसित करने की तैयारी
  • स्कूल, मॉल, रेस्टोरेंट की मिलेगी सुविधा

Ghaziabad New Township: उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर नए शहरों को बसाने की तैयारी की जा रही है। इसकी एक योजनाएं तैयार की जा रही है। यमुना अथॉरिटी द्वारा न्यू आगरा शहर को बसाने का एक प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं अब गाजियाबाद में भी एक नई टाउनशिप बसाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन के तहत नए गाजियाबाद शहर का डीपीआर तैयार किया जाएगा। इस डीपीआर को मंजूरी मिलते ही शहर के विकास का कार्य शुरू किया जाएगा। नए शहर के विकास में प्रदेश की सरकार और अथॉरिटी दोनों की भागीदारी होगी। आइए आपको नए गाजियाबाद टाउनशिप के विकास और उसकी खासियतों के बारे में बताएं -

500 हेक्टेयर में बसेगा नया गाजियाबाद

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत नए गाजियाबाद को 500 हेक्टेयर में विकसित करने की योजना बनाई गई, जिसका प्रस्ताव आगे होने वाली बोर्ड मीटिंग में रखा जाएगा। बता दें कि मंडलायुक्त के अनुमोदन के बाद इसे आगे शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, ताकि आगे कार्य शुरू किया जा सके।

सुविधाओं से परिपूर्ण होगा नया गाजियाबाद

जानकारी के अनुसार, इस टाउनशिप में छोटे-छोटे बड़े आवासीय व व्यावसायिक भूखंड होंगे। इतना ही नहीं इस टाउनशिप को लोगों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेस्टोरेंट, मॉल, ग्रीन एरिया, साइब सिटी और आईटी पार्क आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अलग भूखंड रखने की योजना बनाई जा रही है। टाउनशिप को सभी सुविधाओं के साथ आधुनिक रूप दिया जाएगा।

कहां बसेगा नया शहर

नए गाजियाबाद शहर को राजनगर एक्सटेंशन के आसपास बसाने के बारे में सोचा जा रहा है। लेकिन अभी इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद अथॉरिटी द्वारा आरआरटीएस कॉरिडोर के आसपास बसाने की योजना बनाई जा रही है। अगर टाउनशिप आरआरटीएस कॉरिडोर में बसाई जाती है तो यहां से नमो भारत ट्रेन स्टेशन की दूरी मात्र 10 मिनट होगी। इससे लोगों को यात्रा करने में भी आसानी होगी। फिलहाल इन दोनों स्थानों पर जीडीए विचार कर रहा है।

50-50 की होगी भागीदारी

गाजियाबाद में नए शहर बसाने के लिए सरकार और अथॉरिटी दोनों की भागीदारी होगी। इसमें 50 प्रतिशत राशि उत्तर प्रदेश सरकार और 50 प्रतिशत का खर्च अथॉरिटी को खुद करना होगा। इसमें मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना 2023-24 के तहत प्रदेश की सरकार नए शहर के लिए 50 प्रतिशत राशि देगी। 50-50 की भागीदारी के साथ नए गाजियाबाद शहर का विकास किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article