गाजियाबाद

Best Markets in Ghaziabad for Valentine Shopping: गाजियाबाद के बाजार वैलेंटाइन शॉपिंग के लिए तैयार, पार्टनर के साथ करें जमकर शॉपिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 02:34 PM IST

Best Markets in Ghaziabad for Valentine Shopping: वैलेंटाइन शॉपिंग के लिए गाजियाबाद के मार्केट तैयार हो चुके हैं। यहां के स्‍ट्रीट मार्केट में आप किफायती शॉपिंग का लुफ्ट उठा सकते हैं। इन मार्केट में आपको गिफ्ट आइटम के कई वरैयटी मिल जाएंगे। इनमें से कुछ मार्केट खास तौर पर गर्ल्‍स शॉपिंग की हब हैं।

Image

गाजियाबाद के स्‍ट्रीट मार्केट में ले शॉपिंग का मजा

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद के स्‍ट्रीट मार्केट वैलेंटाइन शॉपिंग के लिए तैयार
  • इन फेमस मार्केट में पार्टनर के साथ लें सस्‍ती शॉपिंग का मजा
  • घंटाघर और सदर बाजार में गिफ्ट आइटम वैरयाटी की भरमार


Best Markets in Ghaziabad for Valentine Shopping: एनसीआर के लोग अक्‍सर किसी खास मौके पर शॉपिंग करने के लिए दिल्ली का रुख करते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि गाजियाबाद के मार्केट भी दिल्‍ली के मार्केट से कम नहीं है। यहां के मार्केट में आप सस्ते और कम दाम में जमकर शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन शॉपिंग करना चाहते हैं या फिर कोई स्‍पेशल गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो गाजियाबाद के इन मार्केट का रूख कर सकते हैं। इन कार्मेट में आपको गिफ्ट आइटम के कई वरैयटी मिल जाएंगे। इनमें से कुछ मार्केट खास तौर पर गर्ल्‍स शॉपिंग की हब हैं।

घंटाघर मार्केट

अगर आपको स्‍ट्रीट शॉपिंग करना पसंद है तो अपने पार्टनर के साथ घंटाघर मार्केट आ सकते हैं। यहां पर आप सस्ते दामों में किफायती शॉपिंग का लुफ्त ले सकते हैं। मार्केट में आपको ट्रेंडी और लेटेस्‍ट डिजाइन वाले कपड़ों से लेकर गर्ल्‍स मेकअप सामान, चूड़ियां और फैशन से जुड़े कई सामान आसानी से मिल जाएंगे। लड़कियों की शॉपिंग के लिए यह मार्केट खास है।

सदर बाजार

गाजियाबाद का सदर बाजार में आप होलसेल रेट में शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर कई गिफ्ट गैलरी मौजूद हैं, जहां से आप वेलेंटाइन स्पेशल कैंडल होल्डर, ज्वैलरी, मेकअप किट, ज्वैलरी बॉक्स, खिलौनें और वेलेंटाइन डे स्पेशल आइटम ले सकते हैं। यहां पर कपड़े और रोजमर्रा के सामान भी कम कीमत में आसानी से मिल जाते हैं। यहां की शॉपिंग आपको जीवन भर याद रहेगी।

गांधीनगर मार्केट

गांधीनगर मार्केट स्थानीय लोगों के बीच शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। इस मार्केट को भी होलसेल शॉपिंग के लिए जाना जाता है। यहां पर आप फैशन वियर बेहद कम कीमत में आसानी से ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आप कपड़ों व फुटवियर की भी शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप शादी या किसी पार्टी फंक्शन के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

तुराब नगर मार्केट

तुराब नगर मार्केट गाजियाबाद के फेमस स्‍ट्रीट मार्केट से एक है। यहां पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। यह बाजार इस समय वैलेंटाइन गिफ्ट आइटम से भरा पड़ा है। यहां पर आप सस्‍ते कपड़े, ज्वेलरी और फुटवियर के अलावा वैलेंटाइन स्‍पेशल गिफ्ट भी परचेज कर सकते हैं। यहां पर आपको गिफ्ट की खूब सारी वैरायटी मिल जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article