गाजियाबाद

Ghaziabad News: CBSE के डिप्टी सेक्रेटरी ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट में आत्‍महत्या की बताई वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2023, 11:49 AM IST

Ghaziabad News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के डिप्टी सेक्रेटरी की आत्‍महत्‍या की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो उनके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया।

Image

गाजियाबाद में आत्‍महत्‍या की खबर। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में कौशांबी थानांतर्गत सुमेरु सोसाइटी के निवासी वेंकटेश सिंह ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। वेंकटेश सिंह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के डिप्टी सेक्रेटरी थे। घटना की जानकारी रविवार को उस वक्‍त हुई जब उनके कमरे में शव को फंदे पर लटकते हुए देखा गया। शव चादर के सहारे फंद पर लटका हुआ था। बताया गया है कि, वेंकटेश सिंह CBSE मुख्यालय दिल्ली में कार्यरत थे और करीब दो महीने से ऑफिस नहीं जा रहे थे।

कमरे से सुसाइड नोट बरामद

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के डिप्टी सेक्रेटरी की आत्‍महत्‍या की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो उनके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वेंकटेश सिंह ने लिखा है कि वे अपनी बीमारी से परेशान आ चुके हैं। बता दें कि अपने सुसाइड नोट वेंकटगेश सिंह ने अपनी फैमिली और ऑफिस के सहककर्मियों की जमकर तारीफ की है। पुलिस का कहना है कि, फिलहाल सुसाइड नोट के बाबत यही माना जा रहा है कि वे बीमारी को लेकर काफी ज्‍यादा तनाव में थे और डिप्रेशन का शिकार थे।

दो महीने से नहीं गए ऑफिस

पुलिस से वेंकटेश सिंह सुसाइड केस पर कहा है कि, उनके शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। सूत्र बताते हैं कि, वे पिछले दो महीने से ऑफिस नहीं जा रहे थे। अपने सुसाइड में उन्‍होंने किसी को भी मौत का जिम्‍मेदार नहीं ठहराया है। वेंकटेश सिंह ने लिखा है कि, मैं अपनी बीमारी से परेशान हो गया हूं इसलिए ऐसा कदम उठा रहा हूं। पुलिस ने बताया है कि, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, कोई भी अपडेट मिलते ही बताया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article