शहर

यहां हिंडन में उफान, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के डूब क्षेत्रों पर मंडराया खतरा!

गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में बहने वाली हिंडन नदी में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश की वजह से सहारनपुर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट है, जिससे हिंडन में बाढ़ आ सकती है और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।

Image

हिंडन में बाढ़ का खतरा

Photo : Times Now Digital

गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच से हिंडन नदी गुजरती है। वैसे तो यहां पर हिंडन नदी का बहाव व पानी ऐसा है कि यह नदी लगती ही नहीं। अक्सर लोग इसके काले पानी को देखकर नदी को नाला समझ बैठते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में कभी-कभार जब इसमें पानी आता है तब पता चलता है कि यह नदी है। बुधवार देर शाम से गुरुवार तक गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी में बाढ़ आ सकती है।

दरअसल पहाड़ों में बारिश के चलते सहारनपुर में हिंडन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हिंडन में जलस्तर बढ़ने की वजह से यहां बिहारीगढ़ड-बेहट मार्ग बंद हो गया है। नदी में उफान के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया है।

स्थानीय लोगों को नदी में उफान आने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि बरसाती नदियों में पुल बनाए जाएं। इसके लिए वह लगातार मांग करते रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सुनवाई ही नहीं होती।

IMD ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर इन इलाकों में और ज्यादा बारिश होती है तो हिंडन का जलस्तर और बढ़ सकता है। इससे हिंडन के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!