शहर

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की पहली तस्वीर आई सामने, प्राण प्रतिष्ठा से पहले देखिए प्रभु राम की स्पष्ट झलक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 02:32 PM IST

अयोध्या मंदिर से भगवान रामलला की नई मूर्ति की पहली क्लियर पिक्चर सामने आई है। गर्भगृह में स्थापना से पहले मूर्ति की यह पहली झलक है।

Image

रामलला की पहली तस्वीर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

अयोध्या: राम मंदिर से भगवान रामलला की मूर्ति की पहली क्लियर पिक्चर शुक्रवार को सामने आई है। गर्भगृह में स्थापना से पहले मूर्ति की यह पहली झलक है। अभी तक मूर्ति ढकी हुई थी, लेकिन 19 जनवरी शुक्रवार को स्पष्ट तस्वीर देखने को मिल रही है।

सीएम योगी ने किए दर्शन

अयोध्या मंदिर से प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले रामलला की मूर्ति की पहली क्लियर तस्‍वीर सामने आई है। गुरुवार को राम मन्दिर में दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश कराया गया था और दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ था। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए। वहीं, शुक्रवार को मंदिर की क्लियर पिक्चर सामने आने लोगों में हर्ष है। स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने रामलला की नई मूर्ति के दर्शन किए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article