Moradabad Fire News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के रतुपुरा चौराहे पर एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया, क्योंकि आग ने आस पास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिस वजह से दहशत फैल गई है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
पड़ोसी राज्य से बुलानी पड़ी दमकल की गाड़ियां
जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण लगी कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग ने कई घंटों तक तांडव मचाया। वहीं, तेज हवा के कारण आग काफी दूर तक फैल गई। आग की वजह से गोदाम में रखी लाखों रुपये की पन्नी और अन्य सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
